7 Best Business Book in Hindi

7 Best Business Book in Hindi जैसा की हम सभी भली भांति जानते हैं की व्यवसाय करना और उसमे सफल होना दिन ब दिन मुश्किल होता जा रहा हैं। बढ़ती जनसंख्या की वजह से व्यवसायों के लिए ना केवल ग्राहक बढ़ रहे हैं बल्कि ग्राहकों के लिए व्यवसायो के रूप में कई विकल्प मौजूद है। भले ही क्षेत्र कोई भी हो, बाजार में एक से बढ़कर एक बड़े महारथी बेटे होते हैं जिसकी वजह से वर्तमान में व्यवसाय शुरू करना और उसमें सफलता हासिल करना काफी मुश्किल हो चुका है। लेकिन अगर आपके पास सही गाइडेंस हो और दिल में व्यवसाय को लेकर जूनून हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए आपको व्यवसाय से जुडी हुई किताबे (Business Book in Hindi) पढ़नी चाहिए। अगर आप कन्फ्यूज हैं की आपको कौनसी बिजनेस बुक्स पढ़नी चाहिए तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम आपको ‘7 सबसे बेहतरीन बिजनेस बुक्स’ (7 Best Business Books in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं।

बिजनेस बुक्स क्या होती है और इन्हे क्यों पढ़ना चाहिए?

इस बात में कोई भी दो राय नहीं हैं की आप जिस भी क्षेत्र में व्यवसाय करने जा रहे हो और जिस भी प्रोडक्ट या सेवा को लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हो या करना चाहते हो उसके बारे में आपको पर्याप्त जानकारी होगी लेकिन बिजनेस को सफल बनाने के लिए इतना काफी नहीं है। इसके लिए आपको वह भी काफी कुछ चाहिए होता है जिसमें बिजनेस से संबंधित पूरी जानकारी, उसे चलने के लिए मोटिवेशन, उसे एक्सपेंड करने की गाइडेंस, उससे अधिक मुनाफा कमाने के तरिके और सेल्स से संबंधित बाते आदि शामिल हैं। इन सब चीजों में अनुभवी और महान लोफो के द्वारा लिखी गयी व्यवसाय संबंधित किताबें अर्थात बिजनेस बुक्स पढ़ी जा सकती हैं।

अगर आप नहीं जानते कि बिजनेस बुक्स क्या होती है तो जानकारी के लिए बता दी की ;वह किताबे जिनमे आपको बिजनेस से संबंधित गाइडेंस मिलता हैं या ऐसी बाते सिखने को मिलती हैं जो बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करे, बिजनेस बुक्स कहलाती हैं’। अगर आप जानना चाहते हो की बिजनेस बुक्स को पढ़ने से क्या होता है या फिर बिजनेस बुक्स को क्यों पढ़ना चाहिए तो बता दे कि बिजनेस बुक्स को पढ़ने से आपको ना केवल बिजनेस के बारे में काफी सारी बातें सीखने को मिलती है बल्कि बिजनेस करने के लिए आपके मन में एक जोश भी पैदा होता है जो आपको बिजनेस में सफल बनाने के लिए जरूरी होता हैं।

Business Book in Hindi
Business Book in Hindi

7 सबसे बेहतरीन बिजनेस बुक्स – 7 Best Business Book in Hindi

हर महीने हजारो ऐसी किताबे बाजार में आती है जो बिजनेस से जुड़ी हुई होती है और बिजनेस में आगे बढ़ने में आपकी मदद करती है लेकिन हर किसी किताब को एक लेख में मेंशन नहीं किया जा सकता और यह भी जरूरी नहीं की हर व्यवसाय से जुडी हुई किताब आपके लिए  साबित हो। इस लेख को लिखने से पहले हमने अच्छी रिसर्च की हैं और ऐसी 7 बिजनेस बुक्स की लिस्ट तैयार की है जो हिंदी में मौजूद हैं और आपको बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं। इन बुक्स से आपको न केवल बिजनेस के क्षेत्र में सफल होने के लिए गाइडेंस मिलेगी बल्कि साथ में बिजनेस को लेकर आपके मन में जोश और बढ़ जायेगा।

यह ‘7 सबसे बेहतरीन बिजनेस बुक्स’ (7 Best Business Book in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं:

  1. Think & Grow Rich – Napoleon Hill

दुनिया में अब तक हजारों लोगों को भी द्वारा हजारों ऐसी किताबें तैयार की गई है जो उद्यमियों और व्यवसाइयों को व्यवसाय से संबंधित गाइडेंस देती हैं लेकिन केवल कुछ ही किताबे ऐसी आती है जो लोगो के दिलो में चाप छोड़ देती है और जिन्हे माइंड चेंजर कहा जाता हैं। ऐसी ही एक किताब मशहूर अमेरिकी लेखक नेपोलियन हिल (Napoleon Hill) के द्वारा लिखी गयी Think and Grow Rich हैं जो आपको आसानी से अमेज़न पर हिंदी में मिल जाएगी। अगर किताब के नाम को हिंदी में देखा जाये तो वह ‘सोचो और अमीर बनो’ होगा।

जितना प्रभावी इस किताब क अनाम हैं उतनी ही प्रभावी यह किताब खुद भी हैं। थिंक एंड ग्रो रिच अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली व्यवसाय संबंधित किताबों में से एक है जिसमे कुछ कहानियो को कवर करते हुए यह बताया  से व्यवसाय में सफल होने के लिए इच्छा शक्ति और मानसिक बल का प्रबल होना जरूरी होता हैं। इस किताब को पढ़ने से न केवल आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए गाइडेंस मिलेगी बल्कि उच्च स्तरीय सोच को विकसित करने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।

           भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

  1. Secrets of the Millionaire Mind – T Harv Eker

जैसा की हमने आपको बताया की बिजनेस के क्षेत्र में हर साल हजारो किताबे लांच की जाती हैं लेकिन इनमे से कुछ ही किताबे लोगो के दिमाग में अपनी छाप छोड़ती हैं और उन्ही में से एक हैं टी हर्व एकर (T Harv Eker) के द्वारा लिखी गयी ‘सीक्रेट ऑफ़ मिलिनियर माइंड’ (Secrets of the Millionaire Mind) जो अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली बिजनेस बुक्स में से एक मानी जाती हैं। टी हर्व एकर के द्वारा लिखी गयी ‘सीक्रेट ऑफ़ मिलिनियर माइंड’ किताब में बताया गया हैं की मिलिनियर यानि की आमिर लोग किस तरह से सोचते है और कैसे काम करते हैं, उन्हें क्या आदते होती है और कैसे वह लगातार दिन बी दिन अमिर बनते जाते हैं।

इस किताब में कुछ अमीरो और उनके आमिर बनने की कहानियो को भी कवर किया हैं, खास बात यह हैं की कहानियों के साथ यह भी बताया गया हैं की वह आमिर क्यों बने यानि की उनका मिंडसेट कैसा था। अगर आप आमिर बनना चाहते हो और चाहते हो की आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिले तो सीक्रेट्स ऑफ़ मिलिनियर माइंड नाम की यह किताब आपके लिए वाकई में ज्ञानवर्धक साबित हो सकती हैं जो न केवल बिजनेस के लिए एक बेहतरीन गाइडेंस हैं बल्कि साथ में एक मिलिनियर माइंडसेट डेवलप करने में भी मदद करती हैं।

          भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

  1. Before You Start Up – Pankaj Goyal

अगर आप एक बिजनेस की शुरुआत कर रहे हो या फिर कहा जाये तो अगर आप एक स्टार्टअप शुरू कर रहे हो तो आपको शुरुआत में काफी साडी दिक्क्तों का सामना करना पद सकता हैं। भयंकर कॉम्पटीशन से भरे हुए इस मार्केट में सर्वाइव करना ही मुश्किल हैं तो फिर सफल होना तो दूर की बात हैं लेकिन अगर एक अच्छा गाइडेंस मिले तो और हम उन लोगो के बारे में पढ़े जिन्होंने अपने स्टार्टअप को एक बड़ी कम्पनी में विकसित कर लिया तो आपको आगे बढ़ने में काफी मदद मिल सकती हैं।

यही कारण हैं की हमने इस लिस्ट में भारतीय ऑथर ‘पंकज गोयल’ की किताब ‘बिफोर यू स्टार्टअप’ को इंक्लूड किया हैं। इस किताब के बारे में कहा जाता हैं की भारत में किसी भी व्यक्ति को जो स्टार्टअप करना चाह रहा हैं इस किताब को पढ़ना चाहिए। इस किताब में कई कहानियो और नियमो को रूल कवर करते हुए बताया  स कोई व्यक्ति स्टार्टअप को रन कर सकता है और समय के साथ उसमे सफल हो सकता हैं। बिफोर यू स्टार्टअप किताब भारत में सबसे अधिक बिकने वाली बिजनेस बुक्स में से एक हैं तो आपको इसे जरूर पढ़ना चाहिए।

          भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

  1. The Great Salesman in the World – Og Mandino

किसी भी व्यवसाय या फिर कहा जाये तो स्टार्टअप में सफल होने के लिए जरूरी हैं की व्यक्ति एक सेल्समेन हो और सेल्स के पीछे के रहस्यों या फिर कहा जाए तो सिद्धांतो को अच्छे तरिके से जानता हो। ओग मान्डिनो की किताब ‘दी ग्रेट सेल्समेन इन दी वर्ल्ड’ में इसी बारे में बात की गयी हैं। अगर आप ओग मान्डिनो के बारे में नहीं जानते तो सबसे पहले यह बता दे की वह विषय के सबसे बड़े और हाईएस्ट सेल्लिंग लेखकों में से एक हैं जिनकी किताबो ने उद्यमियो  व्यवसाइयो ने वैश्विक स्तर पर प्रभावित करने का काम किया हैं।

ओग मान्डिनो  के द्वारा लिखी गयी ‘दी ग्रेट सेल्समेन इन दी वर्ल्ड’ में एक ऐसे लड़के की कहानी बताई गयी हैं जो एक गरीब घर में जन्म लेता है और ऊटो को पालने का काम करता हैं। धीरे धीरे यह लड़का अपनी सेल्स की कला के दम पर सफलता की सीढ़ियों पर आगे बढ़ता है और आमिर बनता हैं। यह ना केवल एक कहानी हैं बल्कि सेल्स की कला को लेकर एक बेहतरीन गाइडेंस भी हैं और साथ ही इस किताब को पढ़ने के बाद बिजनेस को लेकर आपके दिमाग में जोड़ पहले भी बढ़ जायेगा।

          भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

  1. Corporate Chanakya – Radhakrishnan Pillai

भारत के मार्केट और यहाँ के ग्राहकों को भारतीय ऑथर सटीक रूप से समझते है हैं तो ऐसे में अगर आप भारतीय ऑथर्स की व्यवसाय संबंधित किताबो को पढ़े तो यह आपके लिए वाकई में अधिक फायदेमंद साबित होगा। भारत में सबसे अधिक बिकने वाली बिजनेस बुक्स में से एक ‘कॉर्पोरेट चाणक्य’ भी हैं जो ‘राधाकृष्णन पिल्लई’ के द्वारा लिखी गयी हैं। कॉर्पोरेट चाणक्य देश में सबसे अधिक पढ़े जाने वाली बिजनेस बुक्ड में से एक हैं जिसे उद्यमियो और व्यवसाइयों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया हैं।

राधाकृष्णन पिल्लई की किताब कॉर्पोरेट चाणक्य को न केवल भारत एम् बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्यार मिला हैं। यह किताब आपको आसानी से अमन पर मिल जाएगी। इस किताब में नेतृत्व, प्रबंधन और प्रशिक्षण के 3 खंडों के बारे में विस्तार से बात की गयी हैं। इसके अलावा किताब में बिजनेस का संचालन करना, कठिन परिस्थितियों से निपटना, टाइम मैनेजमेंट, निर्णय लेने और लीडरशिप क्वालिटीज के बार में बात की गयी हैं तो ऐसे में अगर आप व्यवसाय शुरू करने वाले हो या फिर एक व्यवसाय को चला रहे हो तो आपको कॉर्पोरेट चाणक्य किताबी को जरूर पढ़ना चाहिए।

            भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

  1. STEVE JOBS KE MANAGEMENT SOOTRA – Pradeep Thakur

एप्पल के बारे में आज कौन नहीं जानता? यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रॉफिटेबल कम्पनियो में से एक हैं और एप्पल की सफलता का मुख्य श्रेय इसके फाउंडर और मार्केटर ‘स्टीव जॉब्स’ को दिया जाता हैं जो दुनिया के हर एक व्यवसायी की इंस्पिरेशन हैं। स्टीव जॉब्स के जीवन से हर व्यवसायी को काफी कुछ सिखने को मिलता हैं। स्टीव जॉब्स अब तक के सबसे बड़े व्यवसाइयों में से एक रहे है और उनकी मार्केटिंग के चर्चे तो पूरी दुनिया में हैं।

अगर आप स्टीव जॉब्स को अपना गुरु मानते  हैं की आखिर स्टीव जॉब्स इतने सफल कैसे हुए और एप्पल इतनी बड़ी कम्पनी कैसे बनी तो आपको स्टीव जॉब्स से जुडी हुई प्रदीप ठाकुर की किताब ‘स्टीव जॉब्स के मैनेजमेंट सूत्र’ को जरूर पढ़ना चाहिए। प्रदीप ठाकुर भारत में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले ऑथर्स में से एक हैं जिनकी किताब ‘स्टीव जॉब्स के मैनेजमेंट सूत्र’ स्टीव जॉब्स के बारे में हैं जिसमे यह बताया गया हैं की कैसे स्टीव जॉब्स हर चीज को मैनेज किया करते थे और कैसे उन्होंने एप्पल जैसी बड़ी कम्पनी खड़ी की।

          भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे        अभी खरीदे  

  1. Rich Dad Poor Dad – Robert Kiyosaki

अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में सफल होना चाहते हो और इसके लिए इंस्पिरेशन लेने के लिए और गाइडेंस प्राप्त करने के लिए बिजनेस बुक्स पढ़ना पसंद करते हो तो अपने ‘रिच डैड पुअर डैड‘ के बारे में तो जरूर पढ़ना चाहिए। रिच डैड पुअर डैड अब तक सबसे अधिक बिकने वाली बिजनेस संबंधित किताब हैं जिसे दुनिया के कई देशो में पसंद किया गया हैं। इस किताब के बारे में कहा जाता हैं की यह किताब अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिजनेस बुक हैं जिसे पढ़ने के बाद व्यवसाई और उद्यमी एक ऐसा माइंडसेट तैयार कर सकते हैं जो उन्हें सफल होने में मदद करे।

अगर आप रोबर्ट कियोसोकि के बारे में नहीं जानते तो बता दे की वह दुनिया के सबसे बड़े बुक्स ऑथर में से एक हैं और उनके द्वारा लिखी गयी किताबो की करोडो प्रतिया बिक चुकी हैं। अगर रोच डैड पुअर डैड किताब की बात की जाये तो इस किताब में बताया गया हैं की दो अलग अलग पिता यानि की एक आमिर पिता और एक गरीब पिता अपने बेटे को किस तरह से ट्रैन करते है अर्थात उन्हें किस तरह की शिक्षा देते हैं। इस किताब को पढ़ने के बाद आपके दिमाग में यह बात साफ़ हो जाएगी की आमिर व्यक्ति आमिर क्यों रहता है और गरीब व्यक्ति गरीब क्यों रहता हैं।

इस किताब में यह बात साफ बताई गयी हैं की एक अमीर पिता अपने बेटे को ऐसी शिक्षा देता है जिससे वह और आमिर बन सके और नाम और शोहरत कमा सके। वही दूसरी तरफ गरीब पिता अपने बेटे को ऐसी शिक्षा देता हैं जिससे वह आगे जाकर केवल सर्वाइव ही कर पाता हैं। सरल भाषा में इस किताब में सीधे तौर पर माइंडसेट के बारे में बात की गयी है अरु बताया गया हैं की अमीर बनने के लिए किस तरह का माइंडसेट होना जरूरी हैं। यानि की अगर आप बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हो तो आपको रोबर्ट कियोसोकि की यह किताब ‘रोच डैड पुअर डैड’ जरुर पढ़नी चाहिए।

          भाषा:-          हिन्दी                     English 

            Amazon:-   अभी खरीदे            अभी खरीदे 

निष्कर्ष!

जैसा की हम सभी भली भांति जानते हैं की बढ़ते हुए इस कॉम्पटीशन के दौर में व्यवसाय करना और उसमे सफल होना वाकई में काफी मुश्किल हो चूका हैं तो ऐसे समय में आपको अगर व्यवसाय शुरू करना है और उसमे सफल होना है तो आपके पास सटीक गाइडेंस और  व्यवसाय को आगे बढ़ने का जोश होना चाहिए। आपका माइंडसेट इस तरह का होना चाहिए  में आगे बढ़ सको। इसके लिए आपको ‘बेहतरीन बिजनेस बुक्स’ पढ़नी चाहिए। इस लेख हमने ‘7 सबसे बेहतरीन बिज़नेस बुक’ (7 Best Business Book in Hindi) के बारे में बात की हैं जो आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफल होने में मदद करेगी।

Nitesh Verma

नमस्कार दोस्तों, मैं Nitesh Verma hindimegeyan.com का Author और Founder हूँ. Technology, Internet सम्बंधित ब्लोग लिखता हु आशा करता हु आप को मेरी blog अच्छा लगा होगा. आपसे विनती है की आप इसी तरह मेरे सहयोग करते रहिये और मैं आपके लिए नई नई Technology, Internet सम्बंधित ब्लोग लिखता रहूँ, धन्यवाद

Leave a Reply