Ok शब्द से हर कोई परिचित होगा क्योंकि यह दुनिया का सबसे अधिक यूज होने वाला शब्द है। आम बोलचाल में इस शब्द का बहुत ज्यादा उपयोग होता है। वैसे कई लोगों को लगता है Ok Ka Full Form Kya Hai कि ok शब्द okay का शॉर्ट फॉर्म है। जिसका हिंदी में मतलब ‘ठीक है‘ होता है। लेकिन असल में ok शब्द के बहुत सारे फुल फॉर्म होते हैं और इसका इतिहास तो काफी इंटरेस्टिंग भी है इसके
इतिहास के बारे में इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे साथ ही इसके भिन्न–भिन्न मतलब को भी बताएंगे। Ok Ka Full Form Kya Hai
Ok Ka Full Form Kya Hai

ok का उपयोग
दोस्तों ok शब्द का उपयोग आम बोलचाल के अलावा पुस्तकों, कार्यों, समाचार पत्रों, किताबों आदि में भी अधिकतर किया जाता है जो बताता है कि यह आम शब्द नहीं बल्कि मान्यता प्राप्त शब्द है जिसका कोई ठोस मतलब निकलकर नहीं आता।
ok शब्द का एक खास और विशेष मतलब नहीं है। इसका अलग–अलग तरह से उपयोग किया जाता है। वैसे अधिकतर लोग इस शब्द का उपयोग तब करते हैं जब उन्हें अपनी स्वीकृति देनी होती है। ok का जिस तरह अलग–अलग मतलब के लिए उपयोग होता है, वैसे ही इसका एक विशेष फुल फॉर्म भी नहीं है बल्कि इसके और भी कई फुल फॉर्म है।
जिससे आप ok शब्द का एक विशेष अर्थ नहीं निकाल सकते। यह शब्द पूरी तरीके से वैश्विक हो चुका है। दुनिया के हर भाषा में इस शब्द का उपयोग होता ही है। बिबीसी और अन्य वेबसाइट के अनुसार तो यह शब्द अंग्रेजी में ‘हेलो‘ के बाद सबसे अधिक प्रयोग होने वाला शब्द है।
Ok का फुल फॉर्म
जैसा ऊपर हमने आपको बताया कि ok का कोई एक खास अर्थ नहीं है जिसके कारण इसका केवल एक विशेष फुल फॉर्म भी नहीं है, इसके कई सारे फुल फॉर्म है जो निम्नलिखित हैं।
- All correct
- Okay
- Objection killed
- oll korrect
- Objection Knock
लोगो के अनुसार Ok शब्द Ole Kurreck/Olla Kalla का Short form है जो कि अमेरिकन अंग्रेजी से लिया गया है. इसके अतिरिक्त ok, oll korrect का भी शॉर्ट फॉर्म है जो all correct के गलत उच्चारण से बना है। और यह गलत उच्चारण व्यंगात्मक तौर पर हुआ है। अब तो कई जगहों जैंसे सोशल मीडिया चैटिंग पर Ok के भी Short form का उपयोग K के रूप में किया जाने लगा है।
Ok शब्द की उत्पत्ति कैंसे हुई?
आपको जानकर हैरानी होगी कि ok का इतिहास 10 साल या 20 साल नहीं बल्कि 180 साल पुराना है। इस शब्द की उत्पत्ति अमेरिका देश से 19वीं शताब्दी में हुई थी। कई लोग कहते हैं कि ok शब्द की उत्पत्ति गलत उच्चारण के कारण नहीं बल्कि व्यंग यानी कि ताना और मजाक करते हुए हुई थी।
लोगों के अनुसार 19वीं शताब्दी में किसी भी शब्द को मुख्य तौर पर बोलने का बहुत ही प्रचलन था। लोग जानबूझकर सही शब्दों को भी अपने मजाकिया अंदाज में बोलते थे। इसी तरह 1839 में Charles Gordon Greene के ऑफिस में ok शब्द को मजाकिया अंदाज में बोला गया।
उसी समय से ok शब्द की उत्पत्ति हो गई और इस शब्द का उपायोग उन्होंने 23 मार्च 1839 को Boston Morning Post पर एक आर्टिकल संपादित कर के Oll Korrect शब्द का उपयोग किया।
हमें पता है कि oll korrect की सही स्पेलिंग all correct होता है लेकिन जानबूझकर मजाकिया रूप से इस शब्द की उत्पत्ति हुई। तब से आज तक ऑल करेक्ट को शॉर्ट में ओके कहते हैं ।
दोस्तों हमें उम्मीद है कि अब आपको ओके शब्द को लेकर सारे कंफ्यूजन दूर हो चुके होंगे, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ओके का कोई खास फुल फॉर्म है कि नहीं उसका अलग अलग तरह से उपयोग किया जा सकता है।